

फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट ने मिलकर एक व्यापक और साझा सर्वे के जरिये विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने देश भर के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की सूची जारी की है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस खबर में जानिये, किस-किस जिले के डीएम/डीसी को मिला इस सूची में स्थान..
नई दिल्ली: फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट ने मिलकर देश भर के कुल 724 जिलों के सभी जिलाधिकारियों पर एक व्यापक सर्वे किया है। इस साझा सर्वे के जरिये विभिन्न क्षेत्रों और श्रेणियों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने और प्रमुख स्थान पाने वाले देश भर के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की सूची जारी की गयी है।
इस सर्वे में देश के 724 जिले के सभी डीएम/डीसी को स्टेकहोल्ड सर्वे के आधार पर 50 कैटेगरियों में बांटा। इसमें राज्य, जिले की जनसंख्या, क्षेत्रफल और विकास आदि का भी ध्यान रखा गया।
फेम इंडिया मैगजीन ने एशिया पोस्ट सर्वे के साथ मिलकर विभिन्न स्रोतों, प्रबुद्ध लोगों की राय और ग्राउंड एवं मीडिया रिपोर्टों के आधार पर 50 लोकप्रिय कलेक्टरों का चयन किया, जो अपनी उत्कृष्टता के कारण विशिष्ट स्थान रखते हैं। इस सर्वे में राज्य के वरिष्ठ ब्यूरोक्रेटस, आईपीएस, सांसद, पत्रकार, एवं समाज के अन्य प्रबुद्ध लोगों की राय शामिल की गई।
फेम इंडिया और एशिया पोस्ट का सर्वे शानदार गवर्नेंस, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, गंभीरता और व्यवहार कुशलता आदि दस मानदंडों पर किया गया।
फेम इंडिया मैगजीन एंव एशिया पोस्ट सर्वे के विभिन्न श्रेणी में प्रमुख स्थान पर आए 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की सूची निम्न प्रकार है।
सर्वे में शामिल 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की सूची
No related posts found.