Bullion Market: सोने में गिरावट, चांदी में उछाल, जानिये सर्राफा बाजार के भाव

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 55,025 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 March 2023, 7:04 PM IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 55,025 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,105 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 390 रुपये टूटकर 61,955 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 55,025 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,815 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा, जबकि चांदी का भाव गिरावट के साथ 20.02 डॉलर प्रति औंस रह

Published :  9 March 2023, 7:04 PM IST