हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 230 रुपये की गिरावट के साथ 58,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 380 रुपये लुढ़ककर 69,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 230 रुपये की गिरावट के साथ 58,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,953 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव गिरावट के साथ 22.93 डॉलर प्रति औंस रह गया।
Published : 28 March 2023, 7:38 PM IST
Topics : gold prices silver कीमत गिरावट सर्राफा बाजार सोना चांदी
No related posts found.