Fali S Nariman: प्रख्यात कानूनविद फली एस नरीमन को CJI DY Chandrachud ने इस तरह किया याद, निधन पर जताया गहरा दुख

भारत के प्रख्यात कानूनविद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन का बुधवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। नरीमन के निधन पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने गहरा दुख जताया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 February 2024, 3:43 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश के प्रख्यात न्यायविद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन का बुधवार को 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली। नरीमन के निधन से देश के न्यायिक क्षेत्र समेत गणमान्य लोगों में शोक की लहर है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार देश के प्रधान न्यायधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने फली एस नरीमन के निधन पर गुरूवार को गहरा दुख जताया। सीजेआई ने नरीमन को याद करते हुए कहा कि वे मैरे लिये एक गुरू के स्थान पर थे। आज उनके निधन से हम सब बहुत दुखी हैं।

सीजेआई ने कहा कि हम छोटे वकील थे और वे अपने करियर में बहुत ऊंचाई पर पहुंचे चुके थे। उन्होंने कई वकीलों, न्यायधीशों और लोगों को अपने जीवन से एक ध्येय दिया। 

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा "नरीमन साहब ने न सिर्फ एक वकील के पेशे को अपनाया था पर वे एक अच्छे नागरिक भी थे। वे बिल्कुल निडर थे। उन्होंने जो कुछ भी किया उसमें देश होता था। 

सीजेआई ने कहा कि वे बचपन से अपने पिताजी और परिवार के साथ वर्मा से आये थे। यहां स्थाई हुए। उन्होंने मुंबई में पढ़ाई की। उन्होंने वकालात की। इमरजेंसी के दौरान उन्होंने भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के पद से इस्तीफा दिया। क्योंकि उनको लगा कि उस समय देश के नागरिकों के साथ जो कुछ भी हो रहा है, ठीक नहीं हो रहा है।

Published : 
  • 22 February 2024, 3:43 PM IST

Advertisement
Advertisement