Crime in UP: बुलंदशहर में यूपी पुलिस ने किया दिल्ली पुलिस के फर्जी सिपाही को गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में व्यापारियों पर रौब गालिब कर वसूली करने के आरोप में दिल्ली पुलिस का बिल्ला लगाये एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 June 2022, 4:59 PM IST

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में व्यापारियों पर रौब गालिब कर वसूली करने के आरोप में दिल्ली पुलिस का बिल्ला लगाये एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सोमवार को खुर्जा नगर कोतवाली की पुलिस बाजार में गश्त कर रही थी। उसी समय कई व्यापारियों ने शिकायत की कि दिल्ली पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति उन पर रौब दिखाकर धन बैठने की कोशिश में है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया।(वार्ता) 

Published : 
  • 27 June 2022, 4:59 PM IST