हिंदी
अलीगढ़: जिले के लोधा थाना क्षेत्र में स्थित एक पिपरमेंट फैक्टरी में सोमवार को आग लग जाने से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना सोमवार को लोधा थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके में हुई जिसमें चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी की वजह से आग तेजी से फैल गई। उन्होंने कहा कि घटना में झुलसे मजदूरों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के अनुसार, दमकल की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
Published : 22 May 2023, 4:12 PM IST
No related posts found.