हिंदी
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को समाप्त हो गए हैं। दोनों राज्यों का चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को आयेगा। लेकिन इस बीच चुनाव के बाद कराये गए सर्वे एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हरियाणा की 90 सीटों वाली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। सभी एजेन्सियों ने कांग्रेस की दस वर्ष के बाद सत्ता में वापसी का अनुमान व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी को इन सभी पोल में बहुमत से काफी दूर बताया गया है। ध्रुव रिसर्च ने कांग्रेस को 50 से 64, भाजपा को 22 से 32, अन्य को दो से आठ और आप को शून्य सीट दी हैं।
वहीं जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों पर तीन फेज में वोटिंग हो चुकी है। अलग- अलग सर्वे से कराये गए Exit Poll के नतीजे सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल में NC गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है।
खबर अपडेट हो रही है...
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। https://www.yuvadynamite.com/
Published : 6 October 2024, 10:22 AM IST
Topics : जम्मू कश्मीर परिणाम बहुमत विधानसभा चुनाव सरकार हरियाणा
No related posts found.