हिंदी
बांदा: तमंचे की नोक पर दूल्हे का अपहरण करने वाली पूर्व प्रमिका और दूल्हे की तलाश में जुटी पुलिस को आख़िरकार सफलता मिल ही गई है। पुलिस ने गुरुवार को दूल्हे का अपहरण करने वाली लड़की को बांदा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेमिका ने पुलिस की पूछताछ के दौरान अपहरण की वारदात को कबूल भी लिया। पुलिस ने अगवा हुए दूल्हे को भी बरामद कर लिया है।
क्या कहा आरोपी प्रेमिका ने
दूल्हे को मंडप से अगवा करने वाली आरोपी लड़की का नाम वर्षा साहू है। बांदा की रहने वाली वर्षा की तलाश में जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वो घर पर नहीं थी। पुलिस के काफी इंतजार करने के बाद वर्षा स्कूटी से अपने घर पहुंची और वहां से पुलिस उसे थाने ले आई। थाने में आने के बाद वर्षा ने कई अहम राज खोले। वर्षा ने पुलिस को बताया कि उसने तमंचे या बंदूक के बल पर अशोक का किडनैप नहीं किया था बल्कि अशोक अपनी मर्जी से उसके साथ आया था। वर्षा ने बताया कि दोनों पिछले 8 साल से एक दूसरे को जानते हैं और आपस में प्यार करते हैं। उसने बताया कि अशोक की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हो रही थी। इसलिए वो अशोक को अपने साथ ले आई।

क्या था मामला
यूपी में हमीरपुर जिले के भवानी गांव में बीते सोमवार की रात वर्षा कथित तौर पर रिवॉल्वर की नोंक पर अपने प्रेमी अशोक यादव को मंडप से उठाकर ले गई थी। बांदा की रहने वाली वर्षा एक प्राइवेट क्लिनिक में नौकरी करती थी उसी क्लिनिक में अशोक यादव भी नौकरी करता था। नौकरी करते हुए दोनों की जान-पहचान हो गई और जान-पहचान बाद में प्यार में बदल गई थी औऱ अशोक वर्षा को धोका देकर किसी और से शादी कर रहा था।
Published : 18 May 2017, 12:06 PM IST
No related posts found.