हिंदी
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में बीते मंगलवार को दो साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
श्रषभ पुत्र देवेन्द्र कुमार जाटव ग्राम नगला पंछाय समथर थाना ऊसराहार सुबह दस बजे घर से गायब हो गया था। परिजनों ने बहुत तलाश किया पर वो नहीं मिला। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। वहीं घर के पास तलाब में इंजन रखा कर पानी निकाला गय़ा और बच्चे के शव को निकाला गया, उसके बाद सुबह तलाब में बच्चे को मृत्यु पाया गया। बच्चे के शव को पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इसकी जांच में जुट गई है।
Published : 16 January 2019, 12:38 PM IST
Topics : इटावा तलाब में डूबने परिजन बच्चे की मौत रो रोकर बुरा हाल
No related posts found.