हिंदी
इटावा: थाना कोतवाली पुलिस द्वारा राहगीरों के साथ लूटपाट और छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को लूट के सामान सहित गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ तरने में जुटी हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से चोरी और लूट के कई और मामले सुलझ सकते है।
इटावा में लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की धरपकड हेतु क्षेत्राधिकारी नगर की देखरेख में कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार किया।
Published : 4 August 2018, 12:41 PM IST
No related posts found.