
मुंबई: अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने प्राइम वीडियो सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण की सर्बिया में निर्धारित शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, वरुण ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर निर्देशक राज निदिमोरु और कृष्णा डीके तथा सह-अभिनेता साकिब सलीम के साथ एक तस्वीर साझा की।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सर्बिया में फिल्म की शूटिंग पूरी हो गयी है।'
वहीं, अभिनेत्री सामंथा ने सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड को अलविदा कहते हुए इंस्टाग्राम पर मिठाई की थाली की एक तस्वीर साझा की।
Published : 25 June 2023, 5:32 PM IST
Topics : bollywood Citadel entertainment Samantha Varun Dhawan भारतीय संस्करण वरुण धवन सामंथा रुथ प्रभु सिटाडेल