Entertainment: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की धुआधार कमाई जारी, जानें टोटल कलेक्शन

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' ने रिलीज के दसवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 60.81 करोड़ रुपये की कमाई की। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 9 July 2023, 6:11 PM IST
google-preferred

मुंबई: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' ने रिलीज के दसवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 60.81 करोड़ रुपये की कमाई की।

संगीत, रोमांस और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता समीर विद्वांस ने किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला और ‘नमाह पिक्चर्स’ द्वारा निर्मित यह फिल्म 29 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तथा फिल्म ने छह जुलाई को 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने रविवार को फिल्म की कुल कमाई की जानकारी दी।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'सिनेमाघरों में चल रहा है सत्यप्रेम की कथा।'

फिल्म में आर्यन, आडवाणी के अलावा गजराज राव, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव और शिखा तलसानिया जैसे कलाकार भी हैं।

Published :  9 July 2023, 6:11 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement