
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही के नए गाने 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' का टीज़र रिलीज कर दिया गया है।
नोरा फतेही ने अपने नए म्यूजिक वीडियो डर्टी लिटिल सीक्रेट का टीज़र रिलीज कर दिया है। टीज़र में उनके कई अलग-अलग बेहद बोल्ड लुक देखने को मिलते हैं। टीज़र के बीच में नोरा के डांस स्टेप्स की झलक देखने को मिलती है।
इस टीज़र में नोरा के एक से बढ़कर एक अवतार देखने को मिल रहे हैं। टीज़र की शुरूआत में नोरा रेड कलर के डीप नेक गाउन में नजर आती हैं। इसके बाद उनके कई अलग-अलग बेहद बोल्ड लुक देखने को मिलते हैं।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' गाने का टीज़र शेयर करते हुए नोरा फतेही ने कैप्शन में गाने के रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट टीज़र, म्यूजिक वीडियो 7 जून को मेरे यूट्यूब चैनल पर आएगा...सेव द डेट।’ (वार्ता)
Published : 4 June 2022, 12:21 PM IST
Topics : bollywood Dirty Little Secret Nora Fatehi डर्टी लिटिल सीक्रेट नोरा फतेही बॉलीवुड बॉलीवुड अभिनेत्री