हिंदी
चेन्नई: तमिल सुपरस्टार सूर्या की आगामी फिल्म ''कंगुवा'' के निर्माताओं ने रविवार को अभिनेता के 48वें जन्मदिन पर फिल्म की पहली झलक पेश की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ''कंगुवा'' एक शक्तिशाली वीर की गाथा है जिसमें अभिनेत्री दिशा पाटनी भी हैं। फिल्म निर्माता शिवा इसका निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशन्स और स्टूडियो ग्रीन मिलकर कर रहे हैं। इस फिल्म में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।
स्टूडियो ग्रीन ने ट्विटर पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो साझा कर लिखा,''एक निर्भिक व्यक्ति... वन्य जीव... शानदार कहानी... इन सबका आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए... राजा यहां है...''
वर्ष 2022 में ''सूरारई पोत्तरू'' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले सूर्या ने भी अपने ट्विटर पेज पर फिल्म की पहली झलक साझा की है।
''कंगुवा'' को 10 भाषाओं में 3डी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का अभी निर्माण चल रहा है और निकट भविष्य में निर्माता इससे जुड़ी आगे की जानकारी साझा करेंगे।
Published : 23 July 2023, 5:24 PM IST
Topics : Birthday entertainment Film Kanguva Superstar Surya जन्मदिन तमिल फिल्म कंगुवा सुपरस्टार सूर्या
No related posts found.