
मुंबई: दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा-2’ की शूटिंग सोमवार को शुरू हो गई। निर्माताओं ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 2010 में प्रदर्शित दिबाकर बनर्जी की हिट फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा’ की सीक्वल है।
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने ट्वीट कर बताया, “लव, सेक्स और धोखा-2 की शूटिंग शुरू हो गई है। इंटरनेट के दौर के प्यार में आपका स्वागत है।”
निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “लव, सेक्स और धोखा-2 रिश्तों में मौजूद जटिलताओं को दर्शाती है और इंटरनेट के युग में आधुनिक प्रेम के छिपे पहलुओं को उजागर करती है। फिल्म प्यार, विश्वासघात और तकनीक की लत के दुष्परिणामों को गहराई से दर्शाने का वादा करती है।”
निर्माताओं ने अभी ‘लव, सेक्स और धोखा-2’ के कलाकारों के नाम का खुलासा नहीं किया है।
इस शृंखला की पहली फिल्म में अंशुमन झा, नुसरत भरुचा, राजकुमार राव, नेहा चौहान, आर्य बनर्जी, अमित सियाल और अदिति पोहनकर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
‘लव, सेक्स और धोखा-2’ अगले साल 16 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Published : 17 July 2023, 6:05 PM IST
Topics : Dibakar Banerjee film Love Sex Aur Dhokha 2 shooting दिबाकर बनर्जी निर्देशक फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 शूटिंग