
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुंबई के पाली हिल में एक शानदार स्टूडियो खरीदा है।
यह भी पढ़ें: Entertainment News-भूमि पेडनेकर ने लिया ये खास चैलेंज, बताया सेक्सी दिखने का राज
कंगना रनौत उन स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनायी है। अब उन्होंने अपने फैन्स को एक और गुड न्यूज़ दी है। उन्होंने मुंबई के एक पॉश इलाके में पाली हिल में अपने लिए एक शानदार स्टूडियो खरीदा है। इसकी जानकारी कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर दी है।
रंगोली ने कंगना के एक नए स्टूडियो की तस्वीर अपने ट्विटर वॉल पर पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने कहा है, ‘यह मुंबई के प्राइम लोकेशन, पाली हिल में कंगना का स्टूडियो है। उन्होंने यह सपना 10 साल पहले देखा था और आज हम सब इसे देख रहे हैं। जब लोग अपनी ईमानदारी और सच्चाई से सबकुछ पा सकते हैं तो लोग छोटी-मोटी बंडलबाजी और बेईमानी क्यों करते हैं।
यह भी पढ़ें: Entertainment News- मलाइका अरोड़ा ने बताया अपनी फिटनेस का राज, शेयर किए खास टिप्स
कंगना इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘पंगा’ को लेकर व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म में कंगना के अलावा जस्सी गिल, रिचा चड्ढा और नीना गुप्ता भी अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी। (वार्ता)
Published : 17 January 2020, 4:48 PM IST
Topics : bollywood entertainment Kangana ranaut अभिनेत्री कंगना रनौत पंगा फिल्म बॉलीवुड मनोरंजन सोशल मीडिया