
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन 11 अगस्त 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
आलिया भट्ट फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही है। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज की घोषणा की गई है।
इन्हीं में से एक आलिया भी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की भी डेट सामने आई है। (वार्ता)
Published : 19 January 2023, 1:35 PM IST
Topics : alia bhatt bollywood film Heart of Stone Netflix आलिया भट्ट नेटफ्लिक्स फिल्म बॉलीवुड हार्ट ऑफ स्टोन