
संभल: संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल हो गये ।
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया की शनिवार सुबह जानकारी मिली की बहजोई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंवासा आटा मार्ग पर कुछ पशु तस्कर भैंस चोरी करके ले जा रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं जिसमें सिपाही मनीष कुमार घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जबाबी कार्रवाई की जिसमें पशु तस्कर अवधेश कुमार घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उन्होंने बताया कि पशु तस्कर से एक तमंचा और एक चोरी की भैंस बरामद की गई है।
Published : 20 January 2024, 3:25 PM IST
Topics : Encpunter police Sambhal uttar pradesh उत्तर प्रदेश पशु तस्कर पुलिस बहजोई थाना क्षेत्र मुठभेढ़ संभल