श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिनिगम इलाके में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है। बता दें कि सुरक्षाबलों के साथ आंतकियों की ये मुठभेड़ आधी रात से चल रही है।
सुरक्षाबलों को दो से तीन आंतकवादियों के छिपे होने की मिली थी जानकारी
पुलिस के हलावे से खबर मिली है कि इस इलाके में दो से तीन आंतकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद एक्शन दिखाते हुए सुरक्षाबलों ने उस पूरे इलाके को घेर लिया। अपने आप को घिरता देख आंतकवादियों ने भारतीय सुरक्षाबलों पर अंधाधुन फायरिंग की। तो वहीं इसका जवाब देते हुए भारतीय जवानों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी और दो आंतकी को मार गिराया।
किसी आतंकी संगठन से हैं आंतकी का संबंध
फिलहाल मारे गये आंतकियों की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा इनका संबंध किस आतंकी संगठन से हैं।