Encounter In Kulgam: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर में आये दिन सुरक्षाबलों और आंतकियों के साथ मुठभेड़ होते रहते हैं। इसी कड़ी में आज फिर से कुलगाम में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर।

Updated : 10 October 2020, 11:04 AM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिनिगम इलाके में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है। बता दें कि सुरक्षाबलों के साथ आंतकियों की ये मुठभेड़ आधी रात से चल रही है।

सुरक्षाबलों को दो से तीन आंतकवादियों के छिपे होने की मिली थी जानकारी

पुलिस के हलावे से खबर मिली है कि इस इलाके में दो से तीन आंतकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद एक्शन दिखाते हुए सुरक्षाबलों ने उस पूरे इलाके को घेर लिया। अपने आप को घिरता देख आंतकवादियों ने भारतीय सुरक्षाबलों पर अंधाधुन फायरिंग की। तो वहीं इसका जवाब देते हुए भारतीय जवानों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी और दो आंतकी को मार गिराया। 

जम्मू कश्मीर सुरक्षाबल (फाइल फोटो)

किसी आतंकी संगठन से हैं आंतकी का संबंध

फिलहाल मारे गये आंतकियों की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा इनका संबंध किस आतंकी संगठन से हैं। 

Published : 
  • 10 October 2020, 11:04 AM IST

Advertisement
Advertisement