जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, तीन सुरक्षाकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Updated : 4 August 2023, 7:59 PM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हालां वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाके में यह मुठभेड़ हुई।

कश्मीर जोन पुलिस ने इस संबंध में ट्वीट किया है, ‘‘मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।’’

पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

 

Published : 
  • 4 August 2023, 7:59 PM IST

Related News

No related posts found.