
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। मंगलवार को नारायणपुर में सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि लगातार नक्सलवाद से हमारे सैनिक मजबूती से लड़ रहे हैं। आज भी नारायणपुर में मुठभेड़ हुई है, जिसमें 10 नक्सली मारे गए हैं... मैं सैनिकों के साहस को नमन करता हूं। हम मजबूती से नक्सलवाद से लड़ते रहेंगे।
Published : 30 April 2024, 7:08 PM IST
Topics : Chhattisgarh encounter Killed Naxalites security personnel छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़ सुरक्षाकर्मी