हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सुबह थेकलां गांव के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत देखी।
जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती दी लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा। अधिकारी ने बताया कि खतरे को भांपते हुए बीएसएफ कर्मियों ने गोली चला दी, जिससे उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
Published : 11 August 2023, 1:06 PM IST
No related posts found.