झारखंड में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

डीएन ब्यूरो

प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी)द्वारा रविवार को बुलाये गए झारखंड बंद से कुछ घंटे पहले राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़


चाईबासा: प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी)द्वारा रविवार को बुलाये गए झारखंड बंद से कुछ घंटे पहले राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिकिलता, कोनसिया और हुवांगडीह के सीमावर्ती जंगलों में अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्यों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की जिसपर जवाबी कार्रवाई की गई।

शेखर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच करीब 15 मिनट तक मुठभेड़ हुई और माओवादी मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि भाकपा (माओवादी) के लोकप्रिय नेता कृष्णा हंडसा की गिरफ्तारी के खिलाफ संगठन द्वारा बुलाए गए 24 घंटे के बंद के दौरान ग्रामीण झारखंड में जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा।

उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में लंबी दूरी की बसे और कई स्थानों पर बाजार बंद रहे।










संबंधित समाचार