Site icon Hindi Dynamite News

नगर पंचायत आनंदनगर के कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, झाड़ू लेकर पूरे नगर में सड़कों पर फैलाया कूड़ा-करकट, दुर्गन्ध से लोग परेशान

नगर पंचायत आनंदनगर के कर्मचारियों का गुस्सा विकराल रूप लेता दिखाई दे रहा है। फरवरी से वेतन न मिलने से कर्मचारी गुस्से में हैं। पूरी ख़बर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
नगर पंचायत आनंदनगर के कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, झाड़ू लेकर पूरे नगर में सड़कों पर फैलाया कूड़ा-करकट, दुर्गन्ध से लोग परेशान

फरेंदा (महराजगंज): नगर पंचायत आनंदनगर के कर्मचारियों का गुस्सा विकराल रूप लेता दिखाई दे रहा है। फरवरी से वेतन न मिलने से कर्मचारी इतने गुस्से में है कि सड़कों के किनारे फेकें गए कूड़े को सड़कों पर फैला रहे हैं और अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
नगर अध्यक्ष व ईओ की टकराहट का खामियाजा नगर पंचायत के कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है।

वेतन न मिलने से नगर पंचायत आनन्दनगर के कर्मचारियों का परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है।
नगर अध्यक्ष व ईओ एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

नगर पंचायत आनंदनगर में चल रहे विवाद में आम जनता का क्या गुनाह है जिसका खामियाजा नगर पंचायत की आम जनता को उठाना पड़ रहा है। पूरे नगर में कर्मचारियों द्वारा कूड़ा फैला दिया गया है।

गलियों में कचरा 

आने-जानें वाले लोगों व नगर के व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द ही इसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो पूरे नगर में महामारी फैल जायेगी।

Exit mobile version