Lucknow: जल निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार से कर रहे हैं ये मांग

यूपी की राजधानी लखनऊ में आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर हंगामा हो रहा है। कभी भ्रष्टाचार को लेकर तो कभी कोई विभाग अपनी मांग को लेकर हंगामा कर रहा है। इसी दौरान आज बुधवार को जल निगम मुख्यालय पर कर्मचारी अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहें हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 November 2019, 4:19 PM IST

लखनऊः बुधवार को उत्तर प्रदेश जल निगम मजदूर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन किया जा रहा। यहां सैकड़ों की संख्या में जल निगम कर्मचारी कर प्रदर्शन रहे हैं। जल निगम के कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध जताया है।

नेशनल कालेज के सामने जल निगम के परिसर में चल रहे प्रदर्शन में जल निगम कर्मचारियों का कहना है उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया है। जल निगम कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर भी वेतन व पेंशन न मिलने, मृतक आश्रित नियुक्ति पर अवैध रोक लगाने व सातवां वेतनमान लागू न करने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। 

Published :  13 November 2019, 4:19 PM IST