हिंदी
पुणे: प्रख्यात गणितज्ञ मंगला नार्लीकर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को महाराष्ट्र के पुणे में उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों यह जानकारी दी।
मंगला प्रसिद्ध खगोल भौतिकीविद डॉ. जयंत नार्लीकर की पत्नी थीं।
परिवार के सदस्य ने बताया कि 80 वर्षीय डॉ. मंगला एक साल से अधिक समय से कैंसर से पीड़ित थीं।
उनके परिवार में उनके पति, तीन बेटियां और पांच नाती-नातिन हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पति के साथ कैम्ब्रिज, इंग्लैंड से भारत आने के बाद उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च में काम शुरू किया। उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय में गणित भी पढ़ाया।
इसके बाद 1989 में यह दंपति पुणे आया, जहां मंगला ने पुणे विश्वविद्यालय (अब सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय) के गणित विभाग में काम किया।
मंगला के पार्थिव शरीर को यहां भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) में रखा जाएगा ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। बाद में वैकुंठ श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Published : 17 July 2023, 3:21 PM IST
Topics : Eminent Mangla Narlikar Mathematician passed away गणितज्ञ निधन पुणे बीमारी मंगला नार्लीकर महाराष्ट्र
No related posts found.