Elon Musk: एलन मस्क करने जा रहे नया कारनामा, अब पढ़ेंगे इंसानी दिमाग, बना दी ब्रेन चिप

एलन मस्क की कंपनी इंसानों के दिमाग से जुड़ी तकनीक पर काम कर रही है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से लोगों के मन के विचारों को जाना जा सकेगा। ज्यादा जानकारी के लिये पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 July 2024, 11:45 AM IST

नई दिल्ली: अमेरिका के जाने माने कारोबारी एलन मस्क टेक्नोलॉजी के सेक्टर में एक नया कारनामा करने जा रहे हैं। उनकी कंपनी एक नये प्रोजेक्ट ‘न्यूरालिंक’ पर काम कर रही है। यह कंपनी इंसानों के दिमाग से जुड़ी तकनीक पर काम कर रही है। यह कंपनी अपने पहले रोगी के बाद अब दूसरे रोगी का ब्रेन चिप के जरिए टेस्ट करने जा रही है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क ने बुधवार को कहा कि न्यूरालिंक अपने दूसरे रोगी पर टेस्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि दिमाग और कंप्यूटर को जोड़ने वाली तकनीक तेजी से आगे बढ़ रही है। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लाइव स्ट्रीम के दौरान मस्क व न्यूरालिंक की टीम ने ब्रेन ट्रांसप्लांट को उपलब्ध कराने में कंपनी की तरक्की से जुड़े सवालों का जवाब दिया।

पहले रोगी पर हो चुका है इस चिप का टेस्ट
बीते जनवरी माह में न्यूरालिंक ने एक व्यक्ति के मस्तिष्क में डिवाइस का सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया था। यह व्यक्ति गोताखोरी के दौरान हुई दुर्घटना में कंधे से नीचे तक लकवाग्रस्त हो गया था। न्यूरालिंक में हुए इम्प्लांटेशन के बाद व्यक्ति ने शतरंज, वीडियो गेम खेलने व अपने मस्तिष्क से कंप्यूटर स्क्रीन को नियंत्रित किया था।

आइये जानते हैं क्या है न्यूरालिंक चिप
न्यूरल इंटरफेस टेक्नोलॉजी वाली ये कंपनी अपनी एक खास चिप को लेकर काफी चर्चा में है। न्यूरालिंक एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पावर्ड माइक्रो चिप है। यह चिप ब्रेन की एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर सकती है और पढ़ भी सकती है। कंपनी का दावा है कि यह चिप आपके मन के विचारों को जान सकेगी।

Published : 
  • 11 July 2024, 11:45 AM IST