हिंदी
फरेंदा(महराजगंज): फरेंदा क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द में शनिवार की शाम बिजली का पोल टूटकर गिर गया। जिसके नीचे दबने से मजदूर की मृत्यु हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कम्हरिया खुर्द के समीप हरियाली पेट्रोल पंप के पास बिजली का तार व पोल मजदूर लगा रहे है। जहां परसामलिक निवासी कमलेश सीमेंट से बने बिजली के पोल पर चढ़कर तार लगा रहा था।

इसी दौरान पोल टूटकर नीचे गिर गया। जिससे कमलेश गंभीर रुप से घायल हो गया।
अन्य साथी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि मामले में विधि कार्रवाई की गई है।
Published : 13 April 2024, 8:00 PM IST
No related posts found.