महराजगंज: सिविल कोर्ट फरेंदा में चढ़ा चुनावी पारा, जानिए कितने दिग्गज आजमा रहे अपना भविष्य

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा वर्ष 2024 का चुनावी पारा चरम पर है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए कितने दिग्गज अपना रहे अपना भविष्य

Updated : 14 December 2023, 11:34 AM IST
google-preferred

फरेंदा(महराजगंज): सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा वर्ष 2024 के चुनाव की घोषणा होते ही चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर उफान मार रहा है। पर्चा दाखिला के दूसरे दिन अध्यक्ष पद हेतु एक पर्चे की बिक्री हुई। मंत्री पद हेतु तीन तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु एक संयुक्त सचिव हेतु एक एवं सचिव प्रकाशन हेतु एक पर्चा, कोषाध्यक्ष हेतु एक पर्चे की बिक्री हुई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार चुनाव अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में एडवोकेट ज्वालामणि त्रिपाठी, जेoपीo त्रिपाठी, डीo एनo मिश्रा, एवं देवता पांडेय, को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया में दूसरे दिन 13 दिसंबर को विभिन्न पदों हेतु अधिवक्ताओं ने पर्चा खरीद कर दाखिल किया।
 चुनाव अधिकारी ने बताया कि 14 दिसंबर को जांच तथा वापसी और 20 दिसंबर को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है। पर्चा दाखिला के दूसरे दिन अध्यक्ष पद हेतु परशुराम यादव ने पर्चा खरीदा जिससे बुधवार को दूसरे दिन अध्यक्ष पद हेतु रामसहाय गुप्ता, रामजीत प्रसाद, परशुराम यादव द्वारा पर्चा दाखिल किया गया। 

मंत्री पद हेतु मनोज मिश्र, प्रेम नारायण, अनिल कुमार पासवान द्वारा पर्चा की खरीद की गई जिसमें चार लोग मनोज मिश्रा, अजीत मणि, प्रेम नारायण,अनिल कुमार पासवान द्वारा  पर्चा जमा किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु रामरुप सावरकर ने पर्चा खरीदा सुनील मणि एवं राम रूप सावरकर ने पर्चा दाखिल किया।

 संयुक्त सचिव हेतु कुशल श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया कोषाध्यक्ष हेतु प्रमोद कुमार चौहान द्वार पर्चा  दाखिल किया गया। सचिव प्रकाशन हेतु दिनेश कुमार प्रजापति ने पर्चा दाखिल किया। इसी तरह से कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य एवं कनिष्ठ सदस्य हेतु अधिवक्ताओं ने पर्चा दाखिल किया। 
 चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु दो दिनों में कुल मिलाकर 6 मंत्री के लिए 6 उपाध्यक्ष के लिए दो  अधिवक्ताओं ने पर्चा दाखिल किया है।

Published : 
  • 14 December 2023, 11:34 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement