हिंदी
नयी दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में पार्किंग को लेकर झगड़े में घायल हुए 73 वर्षीय बुजुर्ग की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी।
इसने बताया कि अमर सिंह (73) महाराज अग्रसेन अस्पताल में उपचाराधीन थे। राजौरी गार्डन के सुभाष नगर में अपने घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर चार नवंबर को पड़ोसी के साथ हुए झगड़े में वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने भादंसं की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया था और तीन लोगों--राजकुमार मदान एवं उसके दो बेटों आयुष एवं शिवम को गिरफ्तार किया है। इन्हीं तीनों ने सिंह एवं उनके बेटे के साथ कथित रूप से मारपीट की थी।
पुलिस ने कहा कि कानून के अनुसार इस मामले में धाराओं में फेरदबल किया जाएगा क्योंकि संबंधित व्यक्ति की मौत हो गयी है।
Published : 16 November 2023, 6:03 PM IST
Topics : घायल नयी दिल्ली पश्चिमी दिल्ली पार्किंग पुलिस बुजुर्ग मौत राजौरी गार्डन
No related posts found.