मेघालय में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

मेघालय के री भोई जिले के एक सुदूर गांव में 73 वर्षीय व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Updated : 28 June 2023, 9:51 PM IST
google-preferred

शिलांग: मेघालय के री भोई जिले के एक सुदूर गांव में 73 वर्षीय व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक गिरी प्रसाद ने बुधवार को बताया कि लड़की की चिकित्सा जांच से पता चला कि उससे दुष्कर्म किया गया है, जिसके बाद आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित लड़की के माता-पिता ने नजदीकी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जिसके बाद बुजुर्ग शख्स को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि लड़की का एक स्थानीय अस्पताल में उपचार हो रहा है।

 

Published : 
  • 28 June 2023, 9:51 PM IST

Related News

No related posts found.