30 अक्टूबर को मनाई जायेगी ईद मीलादुन्नबी, जाने क्यों है इतना खास

पैगंबर हजरत मोहम्मद की आमद की खुशी में मनाए जाने वाले जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का त्योहार अब 30 अक्टूबर को मनाया जायेगा। इस पर्व को लेकर मुस्लिम लोगों में काफी उत्साह है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Updated : 18 October 2020, 2:16 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्ल) की आमद की खुशी में मनाए जाने वाले जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का त्योहार अब 30 अक्टूबर को मनाया जायेगा। इस पर्व को लेकर मुस्लिम लोगों में काफी उत्साह है। 

मीलादुन्नबी का अर्थ ही ‘ईदों की ईद’

बताया जा रहा है कि रबी-उल-अव्वल का चांद शनिवार को दिखाई नहीं दिया, इसलिए  30 अक्टूबर को इसे मनाने का ऐलान किया गया। मीलादुन्नबी का अर्थ ही ‘ईदों की ईद’ है। 

कोरोना को लेकर इस बार सादगीपूर्ण तराके से मनाया जायेगा ईद मीलादुन्नबी

इस्लामिक कैलेंडर की माने तो पैग़म्बर मुहम्मद का जन्म रबीउल अव्वल महीने की 12वीं तारीख को हुआ था। बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार  ईद मीलादुन्नबी का त्योहार काफी सादगीपूर्ण तरीके से मनाया जाता है। वैसे देखा जाये तो इस दिन जुलूस-ए-मोहम्मदी भी निकाला जाता है। लेकिन इस बार अगर प्रशासन ने अनुमति दी तो निकाला जायेगा वरना नहीं।

Published : 
  • 18 October 2020, 2:16 PM IST

Related News

No related posts found.