Eid-Al-Adha: देश भर में मनाई जा रही बकरीद, सोशल डिस्टेंशिंग के साथ मस्जिदों में ईद की नमाज

देश भर में आज धूमधाम के साथ बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर मस्जिदों में सोशल डिस्टेंशिंग के साथ ईद की नमाज अदा की गयी। पूरी खबर..

Updated : 1 August 2020, 9:14 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देशभर में आज बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसे  ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है। देश भर की मस्जिदों में शनिवार के लिये ईद की नमाज अदा करने के लिये लोगों की भारी भीड़ देखी गयी। सुबह लगभग 6 बजे मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की।

देश की राजधानी दिल्ली मं स्थित प्रमुख जामा मस्जिद में लोग नमाज के लिये सुबह ही पहुंच गये थे। जामा मस्जिद में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। मस्जिद प्रसाशन द्वारा लोगों से दूरी बना कर नमाज अदा करने की अपील की जा रही थी।

घर पर नमाज अदा करते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

कोरोना महामारी के चलते मस्जिदों में सोशल डिस्टेंशिंग का खास ध्यान रखा गया। जामा मस्जिद में इसके लिये खास तैयारियां भी की गयी। पुलिसकर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही लोगों को मस्जिद में प्रवेश दिया। लेकिन कई जगहों पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण नियमों का उल्लघंन होते भी देखा गया।

कोरोना महामारी के चलते कई लोगों द्वारा घरों पर ही नमाज अदा की गयी है।  
 

Published : 
  • 1 August 2020, 9:14 AM IST

Related News

No related posts found.