महाराष्ट्र में मणिपुर जैसे हालात पैदा करने की कोशिश की जा रही है: पटोले

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को केंद्र और एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज में अशांति उत्पन्न करने तथा राज्य में मणिपुर जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

Updated : 22 June 2023, 8:54 AM IST
google-preferred

ठाणे: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को केंद्र और एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज में अशांति उत्पन्न करने तथा राज्य में मणिपुर जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस नेता ठाणे जिले के कल्याण में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

मणिपुर में मई के पहले सप्ताह से ही जातीय हिंसा जारी है और इसमें अब तक करीब 120 लोगों की जान जा चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘सामाजिक अशांति की विभिन्न घटनाओं के माध्यम से, महाराष्ट्र में दंगे भड़काने और मणिपुर जैसी स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रदेश में एक के बाद एक सामाजिक अशांति की घटनाएं हो रही हैं। अगर देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाना है तो कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं है।’’

उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल की नीतियों से पता चलता है कि भाजपा का देश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है।

 

Published : 
  • 22 June 2023, 8:54 AM IST

Related News

No related posts found.