Site icon Hindi Dynamite News

गर्मी के मौसम में खाए ठंडी-ठंडी कूल कुल्फी, जानिये इसे घर पर बनाने की आसान विधि

गर्मियों के मौसम में सभी स्वीट डिश में ठंडा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में खोया और दूध से बनने वाली स्वादिष्ट ठंडी-ठंडी कुल्फी काफी परफेक्ट रहेगी। जानिऐ इसे बनाने की पूरी विधी डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
गर्मी के मौसम में खाए ठंडी-ठंडी कूल कुल्फी, जानिये इसे घर पर बनाने की आसान विधि

नई दिल्ली: जब भी गर्मीयों का मौसम आता है, लोग रात के खाने के बाद स्वीट डिश के रुप में Mawa Kulfi को काफी पसंद करते है। यह एक ऐसा इंडियन डिजर्ट है, जिसे आप काफी ज्यादा पंसद करते है। गर्मियों में कई लोगों को मावा कुल्फी खाना पसंद होता है। आए दिन लोग बाजार में इसे खाने जाते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेंगी। आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।

मावा कुल्फी मावा अर्थात खोया और दूध से बनने वाली कुल्फी है। यह एक भारतीय स्वीट डिजर्ट है। जिसे भारत में काफी पसंद किया जाता है।

कुल्फी बनाने की विधि 

एक भारी बर्तन में दूध डालकर गैस पर रखें। उबाल आने पर आंच को मध्यम करें और इसे तब तक चलाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाएं। इसमें तकरीबन 10-15 मिनट लगेंगे। अब पानी में कॉर्नफ्लोर डालकर ऐसे मिलाएं कि इसमें दाने (गांठ) न पड़े. इसे गाढ़े दूध में मिलाएं और चलाते रहें ताकि बर्तन में चिपके नहीं। अगर ऐसा नहीं किया तो आपको जले का स्वाद आएगा।

अब इस मिश्रण में चीनी, बादाम, पिस्ता, खोया और इलायची पाउडर डालकर तकरीबन 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। आपकी कुल्फी अब तैयार है।

Exit mobile version