हिंदी
नई दिल्लीः Periods पीरियड्स के वो दिन यूं तो हर महिला के लिए कष्टभरे होते हैं। लेकिन कुछ महिलाओं को बहुत अधिक और असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए वो कई तरह की दवाईयों की मदद लेती हैं। ऐसे में कई बार दवाईयों के साइड-इफैक्ट से परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है।

इसलिए आज हम आपको बताने जा रहें हैं कुछ ऐसे घरेलू टिप्स जिनसे आप कुछ ही समय में इस दर्द से राहत पा सकते हैं।
1. Periods के दर्द से राहत पाने के लिए दालचीनी भी काफी फायदेमंद होती है। एक चम्मच दालचीनी को को गर्म पानी में मिलाकर छोड़ दीजिए। इसमें शहद मिलाकर दिन में दो बार पीने से फायदा होता है साथ ही दर्द से भी बहुत राहत मिलता है।
2. पीरियड्स के दर्द में अदरक खाना बहुत फायदेमंद रहता है। आप चाहें तो इसके छोटे-छोटे टुकड़ों को पानी में उबालकर पी सकती हैं। इससे दर्द में आराम मिलेगा।
3. पीरियड्स के समय अक्सर महिलाओं को गैस की समस्या हो जाती है। इस वजह से भी उनके पेट में दर्द होता है। इससे बचने के लिए अजवायन का सेवन भी कारगर होगा।
Published : 6 March 2020, 5:44 PM IST
No related posts found.
No related posts found.