मिजोरम में धूमधाम से मनाया गया ईस्टर का त्योहार

मिजोरम में रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने ईस्टर का त्योहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 April 2023, 7:35 PM IST
google-preferred

आइजोल: मिजोरम में रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने ईस्टर का त्योहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।

मान्यता के मुताबिक गुड फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन ईसा मसीह पुनः जीवित हो गए थे, जिसे ‘ईस्टर संडे’ कहा गया और इसी उपलक्ष्य में दुनियाभर में ईसाई समुदाय के लोग इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मानते हैं।

राज्य के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसके दौरान धर्मोपदेश दिये गये।

मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने ट्वीट किया, “यह ईस्टर आपके लिए नयी आशा, नया विश्वास और नयी शुरुआत लाए। ईस्टर संडे की शुभकामनाएं।”

इस अवसर पर भजन-कीर्तन के बीच शहरों और गांवों में शोभा यात्राएं निकाली गईं।

पूर्वोत्तर राज्य के गिरजाघरों द्वारा सामूहिक गायन या ‘जाइखौम’ का आयोजन भी किया गया। ‘जाइखौम’ ईस्टर समारोह का एक अभिन्न अंग है।

Published : 

No related posts found.