हिंदी
नई दिल्ली: क्या आपने कभी मिट्टी के घड़े का पानी पिया है, अगर नहीं तो एक बार जरुर पियें। रेफ्रिजरेटर का पानी भूल जाएगें। पहले तो मटकों का ही प्रयोग किया जाता था। आज भी अनेक घरों में मटके होते हैं जो पानी को प्राकृतिक रुप से ठंडा करते हैं। ऊपर से पानी के साथ मटके की सुगंध स्वाद में चार चांद लगा देती है।

इसके अलावा मटके का पानी सेहत के लिये फायदेमंद है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया ही भोजन को ऊर्जा में बदलने का काम करती है। जिससे हमारी कोशिकाओं को अपना काम करने के लिए जरूरी ईंधन मिल पाता है। मेटाबॉलिज्म स्लो होने पर कम भी खाते हैं तो वेट बढ़ता जाता है। वहीं मेटाबॉलिज्म फास्ट होने पर आप जो कुछ भी खाते हैं,आपका शरीर उसे अच्छी तरह हजम कर लेता है। यह पानी में मौजूद मिनरल्स की वजह से डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बेहतर कर सकता है।
घड़ा मिट्टी की अशुद्धियों को ग्रहण करने का काम करता है। मिट्टी के घड़े में जब पानी रखते हैं, तो उसमें मौजूद हर तरह की अशुद्धियां घड़ा आसानी से सोख लेता है। जिससे पानी के जरूरी मिनरल्स बॉडी को बिना अशुद्धियों के मिल पाते हैं।

आजकल शरीर को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। शरीर में कहीं दर्द व सूजन जैसी समस्याएं अकसर परेशान करती हैं। इसके लिए घड़े का पानी पीना चाहिए। यह अर्थराइटिस में भी बहुत ही लाभकारी है। आप भी गर्मियों में पानी के लिए मिट्टी के घडे़ का इस्तेमाल करें। ठंडे पानी के साथ-साथ हेल्थ से जुडे़ कई फायदे भी होते है।
Published : 24 May 2022, 5:20 PM IST
No related posts found.