
महराजगंज: प्रतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों का गुस्सा तब फूट गया जब तकरीबन 150 जवानों का इस महीने ड्यूटी काटकर घर बैठने को मजबूर कर दिया गया है। जिसके विरोध में गुस्साए जवानों ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के आवास पर पहुंचकर शिकायत की।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पीआरडी के जवानों ने बताया कि हमें शान्ति सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाता है इसके एवज में प्रतिदिन 395 रु की दर से हमें पारिश्रमिक दिया जाता है, जिसको बढाकर समान कार्य का समान वेतन की मांग की जा रही थी। उन्होंने अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि मार्च 2024 से ऑनलाइन ड्यूटी लगने के कारण 40 से 50 किलोमीटर की दुरी तय करना पड़ रहा है।
जिससे अनावश्यक खर्च एवं समय का दुरूपयोग हो रहा है। इसको बंद करने के लिए अपने ही ब्लाक में ड्यूटी दी जाने के भी मांग की। साथ ही साथ
जवानों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि लगभग डेढ़ सौ पी०आर०डी० जवानों की ड्यूटी इस महीने में काटकर घर बैठने को मजबूर कर दिया गया। जबकि इस महीने में बच्चो के नामांकन, परिवार का पालन पोषण करना बड़ा ही मुश्किल हो जा रहा है। ड्यूटी काटने से रोजी–रोटी पर संकट गहरा गया है।
Published : 9 April 2024, 1:14 PM IST
Topics : Duty livelihood Maharajganj PRD soldiers PRD जवान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ड्यूटी पीड़ा रोजी–रोटी