हिंदी
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय के समीप स्थित चंदनगांव में तेज रफ्तार एक डंपर दुपहिया वाहन सवार दो लोगों और पैदल जा रहे एक व्यक्ति को कुचलने के बाद एक कार से टकरा गया। दुर्घटना में तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदनगांव के समीप कल देर रात्रि रेत से भरा एक डंपर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी साइड में जा रहे मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों और पैदल जा रहे एक राहगीर को कुचलने के बाद कुछ दूरी पर एक कार से टकरा गया।
दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार दो लोग और एक राहगीर की मौके पर मौत हो गयी, जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों की पहचान संजय (35), रामलखन (32) और अर्जुन (18) के रुप में हुयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।(वार्ता)
Published : 18 December 2022, 2:17 PM IST
Topics : चंदनगांव छिंदवाडा डंपर तीन की मौत तीन घायल दुपहिया वाहन पैदल मध्यप्रदेश
No related posts found.