Site icon Hindi Dynamite News

Duleep Trophy 2024 : इंडिया ए और इंडिया सी ने बनाई पकड़, जानिए पूरा अपडेट

दलीप ट्रॉफी के 61वें सीजन का आगाज आज 5 सितंबर से शुरु हो गया है। इंडिया ए और इंडिया सी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Duleep Trophy 2024 : इंडिया ए और इंडिया सी ने बनाई पकड़, जानिए पूरा अपडेट

नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी 2024 (Duleep Trophy 2024) के 61वें सीजन की शुरुआत आज यानी 5 सितंबर से हो चुकी। बेंगलुरु में जारी पहले मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ए ने इंडिया बी (India A  India B) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी (Bolling) चुनी है, जबकि अनंतपुर में जारी दूसरे मैच में इंडिया सी (India C) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया डी (India D) के खिलाफ टॉस (Toss)जीतकर गेंदबाजी ही चुनी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस बार चार टीमें (4 Team) हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी नाम दिया गया है। टीम ए के कप्तान शुभमन गिल हैं, टीम बी के कप्तान ईश्वरन हैं, टीम सी के कप्तान गायकवाड़ और टीम डी के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी भी ये मैच खेल रहे हैं। 

इंडिया बी ने लंच ब्रेक तक 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। खान बंधु सरफराज खान 9 और मुशीर खान 6 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 30, अभिमन्यु ईश्वरन 13 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया ए के लिए आवेश खान और खलील अहमद को 1-1 विकेट मिला।

इंडिया डी ने 76 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। अक्षर पटेल 20 रन बनाकर क्रीज पर। अथर्व तायडे 4, यश दुबे 10, श्रेयस अय्यर 9, देवदत्त पडिक्कल बगैर खाता खोले, रिकी भुई 4, श्रीकर भरत 13 और शारांश जैन ने 13 रन बनाए। इंडिया सी के लिए विजयकुमार विशक और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट लिए। हिमांशु चौहान और मानव सुथार ने 1-1 विकेट लिए।

बता दें कि इंडिया ए ने इंडिया बी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंडिया सी ने इंडिया डी के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

टीम इंडिया ए के खिलाड़ी
 शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, विद्वाथ कवरप्पा, कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत।

टीम इंडिया बी के खिलाड़ी
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेटकीपर)।

टीम इंडिया सी के खिलाड़ी

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बाबा इंद्रजीत, आर्यन जुयाल, ऋतिक शौकीन, विजयकुमार विशक, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, हिमांशु चौहान।

टीम इंडिया डी के खिलाड़ी 

देवदत्त पडिक्कल, यश दुबे, रिकी भुई, श्रेयस अय्यर (कप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अक्षर पटेल, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, आदित्य ठाकरे।

इंडिया बी ने लंच ब्रेक तक 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। खान बंधु सरफराज खान 9 और मुशीर खान 6 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 30, अभिमन्यु ईश्वरन 13 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया ए के लिए आवेश खान और खलील अहमद को 1-1 विकेट मिला।

इंडिया बी ने लंच ब्रेक तक 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। खान बंधु सरफराज खान 9 और मुशीर खान 6 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 30, अभिमन्यु ईश्वरन 13 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया ए के लिए आवेश खान और खलील अहमद को 1-1 विकेट मिला।

खबर अपडेट हो रही है… 

 

Exit mobile version