गोरखपुर में आग की लपटों से पांच मासूम झुलसे, एक की हालत गंभीर
जिले के रामुडीह गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां खेत में पड़े गेहूं के सूखे डंठलों में अचानक लगी आग ने पांच मासूम बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते उठीं लपटों ने रास्ते से गुजर रहे बच्चों को घेर लिया।