
महराजगंज: नौतनवा तहसील में मंगलवार को फरियादियों की समस्या सुनने के लिए जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय और नवजवान पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान पहुंचे। आज नगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के तहत फरियादियों की समस्याओं को सुना जा रहा है।
जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय और पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने वहां पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं से रूबरू होकर तत्तकाल निस्तारण के आदेश दिये। वहीं समाधान दिवस में मौके पर फरियादियों का भारी हुजूम देखने को मिला। यहां फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों से साझा कर रहे हैं।
समाधान दिवस में जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय और पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान के साथ सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, एसडीएम नौतनवा मदन कुमार समेत आलाधिकारी भी मौजूद हैं।
Published : 5 February 2019, 1:08 PM IST
Topics : जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय नौतनवा तहसील पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह फरियादियों महराजगंज समाधान दिवस