महराजगंज: समाधान दिवस में फरियादियों की लगी भारी भीड़, नौतनवा पहुंचे डीएम और एसपी

महराजगंज के नौतनवा तहसील में मंगलवार को फरियादियों की समस्या सुनने के लिए जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय और नवजवान पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान पहुंचे। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट…

Updated : 5 February 2019, 1:08 PM IST
google-preferred

महराजगंज: नौतनवा तहसील में मंगलवार को फरियादियों की समस्या सुनने के लिए जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय और नवजवान पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान पहुंचे। आज नगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के तहत फरियादियों की समस्याओं को सुना जा रहा है।

जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय और पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने वहां पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं से रूबरू होकर तत्तकाल निस्तारण के आदेश दिये। वहीं समाधान दिवस में मौके पर फरियादियों का भारी हुजूम देखने को मिला। यहां फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों से साझा कर रहे हैं।

 

समाधान दिवस में जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय और पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान के साथ सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, एसडीएम नौतनवा मदन कुमार समेत आलाधिकारी भी मौजूद हैं।

Published : 
  • 5 February 2019, 1:08 PM IST

Related News

No related posts found.