हिंदी
नई दिल्ली: टीवी की दुनिया के फेमस शो ‘सावधान इंडिया’के फैन्स के लिये बुरी खबर है। खबरों के अनुसार ये शो अब बंद होने जा रहा है। चैनल ने रातों-रात इस शो की शूटिंग बंद करने के निर्देश जारी कर दिए है। उन्होंने शो के निर्माताओं को जारी किये निर्देश में साफ़ किया है कि वो आने वाले समय में शो की शूटिंग रूक दे।
आप को बता दे कि शो के प्रेजेंटेशन को लेकर चैनल को लगातार शिकायतें मिल रही थी. लोगों का कहना था कि जिस तरह से शो में घटनाओं को दिखाया जा रहा है, उससे बच्चों और समाज पर गलत असर पड़ता है। इस वजह से चैनल की भी आलोचना की जा रही थी। जिस वजह से शो को अब बंद करने का निर्णय लिया गया है।
इस समय शो को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह इस शो को होस्ट कर रहे हैं। सुशांत सिंह के पहले इस शो को कई बड़े स्टार होस्ट कर चुके है। इनमे मोहनीश बहल, पूजा गौर, सौरभ राज जैन, शिवानी तोमर, हितेन तेजवानी, दिव्या दत्ता और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे कई बड़े स्टार शामिल हैं।
Published : 10 March 2018, 3:05 PM IST
Topics : टीवी प्रेजेंटेशन फैसला विवाद शो सावधान इंडिया
No related posts found.