
फतेहपुर: जिले में थाना क्षेत्र के ऐझी में शराबी बेटे ने पिता और भाई को शराब के नशे में मारा पीटा। पीड़ित पिता ने थाने आकर पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया है। साथ ही उचित कार्रवाई की मांग की है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक ऐझी निवासी रामकिशोर (Ramkishor) पुत्र रामानंद (Ramanand) ने बताया कि शराब के नशे में बेटे राममिलन ने मेरे बेटे सुरेश (Suresh) व मेरे संग मारपीट की। आये दिन शराब के नशे में बेटे द्वारा गाली गलौज और मारपीट करने से पीड़ित पिता ने थाने आकर पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया है।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जायेगी।
Published : 3 September 2024, 3:31 PM IST
Topics : Aezi Asothar Crime in Fatehpur Fatehpur असोथर थाना ऐझी फतेहपुर