जम्मू कश्मीर के बारामूला में अब तक सात करोड़ के मादक पदार्थ बरमाद, जानिये कितने तस्कर हुए गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में इस साल अब तक 217 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और सात करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 1 June 2023, 7:07 PM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में इस साल अब तक 217 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और सात करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए बारामूला पुलिस ने इस साल के पहले पांच महीनों में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 144 मामले दर्ज किए हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 217 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थ तस्करों में से 23 के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ की अवैध तस्करी की रोकथाम (पीआईटीएनडीपीएस) और सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, कालाबाजारी में करोड़ों रुपये की तस्करी का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कालाबाजारी में लगभग 3.41 करोड़ रुपये मूल्य की 2.625 किलोग्राम ब्राउन शुगर और 3.14 करोड़ रुपये मूल्य की 2.419 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 43.90 लाख रुपये की नकदी और 15 वाहन भी जब्त किए हैं।

Published : 
  • 1 June 2023, 7:07 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement