मादक पदार्थ आपूर्ति करने वाले गैंग का पर्दाफाश, नाइजीरियाई गिरफ्तार, जानिये पूरा काला कारनामा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में 29 वर्षीय एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 13 March 2023, 6:07 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में 29 वर्षीय एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 1,050 ग्राम मेथक्वलोन जब्त की गई है जो मादक पदार्थ है। आरोपी की पहचान ओलुएबुबे डेमैन के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी 2019 में तीन महीने के वीजा पर नाइजीरिया से भारत आया था और वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वह भारत में अवैध रूप से रह रहा था।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह उत्तम नगर के मोहन गार्डन में एक अज्ञात व्यक्ति को मेथाक्वलोन की आपूर्ति करने आया था।

पुलिस ने बताया कि उसके पास से कुल 1,050 ग्राम हल्के पीले रंग का मादक पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Published : 
  • 13 March 2023, 6:07 PM IST

Related News

No related posts found.