हिंदी
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में छह पुलिसकर्मियों सहित 17 लोगों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थों की तस्करी के पाकिस्तान से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करके एक बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कुपवाड़ा और बारामूला जिले के विभिन्न इलाकों के पांच पुलिसकर्मी, एक राजनीतिक कार्यकर्ता, एक ठेकेदार और एक दुकानदार शामिल हैं। पुलिस ने इन गिरफ्तारियों के साथ ही पाकिस्तान से आने वाले नशीले पदार्थों की तस्करी के मॉड्यूल का खुलासा किया है। (वार्ता)
Published : 23 December 2022, 6:27 PM IST
No related posts found.